धनबाद: बीसीसीएल की सीएसआर निधि अंतर्गत संचालित ई-रिक्शा सहायता योजना ने बेलगढ़िया टाउनशिप के विस्थापित एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले शंभु प्रसाद वर्मा के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। योजना के तहत उन्हें ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके लिए स्वरोजगार का नया साधन तैयार हुआ है।जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण योजना के लिए आवश्यक प्रारंभिक राशि जमा करना शंभु प्रसाद के लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार कुछ राशि स्वयं जमा की, लेकिन शेष राशि की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। ऐसे समय में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिससे शंभु प्रसाद को योजना का लाभ मिल सका।विधायक रागिनी सिंह की अनुपस्थिति में धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने शंभु प्रसाद वर्मा को ई-रिक्शा की चाबी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने में ऐसी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करती हैं।ई-रिक्शा मिलने के बाद शंभु प्रसाद वर्मा ने खुशी जताते हुए बीसीसीएल और विधायक रागिनी सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
Posted inNews
विधायक रागिनी सिंह के सहयोग से शंभु प्रसाद बने आत्मनिर्भर, बीसीसीएल की ई-रिक्शा योजना से मिला रोजगार

