बलियापुर: कल्याण विभाग के निर्देशानुसार बलियापुर प्रखंड सभागार में जाहेर थान एवं सरना स्थल के लिए पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी के माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बलियापुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसबनियाँ बालिचिरका जाहेर थान के नंदलाल टुडू, कुसमाटांड़ के सुरेश बास्की, आमझर के लोगन मांझी तथा रांगामाटी के चाँद बास्की सहित चार जाहेर थानों के मांझी हड़ाम को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए वस्त्र, बर्तन एवं अन्य आवश्यक पूजन सामग्री प्रदान की गई।विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने कहा कि राज्य सरकार एवं कल्याण विभाग आदिवासी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरना स्थल और जाहेर थान आदिवासी समाज की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, जिनके संरक्षण से सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बलियापुर) श्री प्रभास चन्द्र दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीपीआरओ) मो. आलम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इस पहल का स्वागत किया।
Posted inNews
सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने जाहेर थान व सरना स्थल के लिए वितरित की पूजन सामग्री, ग्रामीणों में खुशी

