‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर आउट, दिखा सनी देओल का अग्रेसिव लुक, इस महीने रिलीज होगी फिल्म

‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर आउट, दिखा सनी देओल का अग्रेसिव लुक, इस महीने रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर जारी कर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है. इस ऐतिहासिक ड्रामा में सनी देओल मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने संभाली है.

मोशन पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. इसमें भावनाएं, संघर्ष और एक ऐसे दौर की झलक दिखाई गई है, जिसने लाखों जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया था. फिल्म की कहानी उस समय के इर्द-गिर्द घूमती है, जब देश विभाजन की त्रासदी से गुजर रहा था और हर तरफ डर, हिंसा और बिछड़ने का दर्द फैला हुआ था. इसी अराजक माहौल में एक ऐसा शख्स सामने आता है, जो हालात के आगे झुकने के बजाय साहस और इंसानियत का रास्ता चुनता है.

राजकुमार संतोषी और सनी देओल की खास जोड़ी

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी का फिर से एक होना है. करीब तीन दशक पहले इस जोड़ी ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी यादगार फिल्में दी थीं, जिन्हें आज भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है. अब 30 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ आए हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

बंटवारा 1947’ में कलाकारों की लंबी और दमदार फौज नजर आएगी. सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकारों को एक साथ लाने की कोशिश फिल्म को और खास बनाती है.

फिल्म के तकनीकी पक्ष पर भी खास ध्यान दिया गया है. संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीतों को जावेद अख्तर ने शब्द दिए हैं. रहमान और जावेद अख्तर की जोड़ी पहले भी कई यादगार गाने दे चुकी है और इस फिल्म में भी उनसे काफी उम्मीदें की जा रही हैं.

निर्माण की जिम्मेदारी आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने उठाई है. आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा से ऐसी कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने के लिए जाना जाता रहा है, जिनमें मनोरंजन के साथ-साथ समाज और इतिहास से जुड़ा गहरा संदेश भी छिपा होता है. ‘बंटवारा 1947’ भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आ रही है.

फिल्म को खास तौर पर 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा. यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले दर्शकों को उस दौर की कहानी देखने का मौका मिलेगा, जिसने आजाद भारत के जन्म के साथ-साथ लाखों लोगों के जीवन में दर्द और बिछड़ने की यादें भी छोड़ दी थीं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *