झरिया/धनबाद: झरिया के भौंरा निवासी ललन गुप्ता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह उनके आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर बीमारी, इलाज और परिवार की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली।परिजनों ने बताया कि ललन गुप्ता पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हाई शुगर के कारण उनके पैर की उंगलियां काटनी पड़ी हैं, जबकि दोनों पैरों में अत्यधिक सूजन होने से उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य होने के कारण बीमारी का असर उनकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ा है और इलाज का खर्च वहन करना परिवार के लिए मुश्किल हो गया है।मेयर संजीव सिंह ने ललन गुप्ता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।मेयर ने कहा कि ललन गुप्ता की स्थिति गंभीर है और परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। ऐसे में इलाज एवं चिकित्सा संबंधी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं।मेयर की इस संवेदनशील पहल से परिवार को राहत मिली है। परिजनों ने सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
Posted inDhanbad news
बीमार ललन गुप्ता से मिलने पहुंचे मेयर संजीव सिंह, इलाज में हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

