भाजपा धनबाद महानगर की मासिक बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान

भाजपा धनबाद महानगर की मासिक बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण, मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं आरती कार्यक्रमों को सभी मंडलों ने सफल बनाया है। उन्होंने आगामी 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों को भी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा धनबाद जिला प्रभारी संजीव विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित जिला स्तरीय कार्यक्रमों की जानकारी दी और उनके सफल क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए जनसंपर्क अभियान को और मजबूत बनाने की बात कही।मुख्य अतिथि धनबाद लोकसभा सांसद ढूलू महतो ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आग्रह किया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया, जबकि आगामी कार्यक्रमों की जानकारी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक रुपेश सिन्हा ने किया।बैठक के उपरांत जिला प्रभारी संजीव विजयवर्गीय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के संकल्प के साथ हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *