विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026: उपायुक्त ने जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026: उपायुक्त ने जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहनों को रवाना किया।इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों में सुधार करने तथा मतदाता सूची को अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा। इसके माध्यम से विशेष कैंपों की तिथियों, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया के संबंध में भी जागरूकता फैलाई जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाते हुए अपने नाम और विवरण की जांच करें तथा आवश्यक होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन या नया पंजीकरण कराएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *