सिंदरी में HURL के ‘सेहत साथी’ कार्यक्रम के तहत गोद भराई समारोह, गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई न्यूट्रिशन किट

सिंदरी में HURL के ‘सेहत साथी’ कार्यक्रम के तहत गोद भराई समारोह, गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई न्यूट्रिशन किट

सिंदरी: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) के CSR सहयोग से एचएलएफपीपीटी संस्था द्वारा संचालित “सेहत साथी” कार्यक्रम के तहत 12 जून को विद्यापति परिसर कॉन्फ्रेंस हॉल, शहरपुरा, सिंदरी में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें न्यूट्रिशन किट वितरित की गई तथा सुरक्षित मातृत्व एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में HURL के एचआर हेड विक्रांत कुमार, प्रबंधक आशा सिंह, उपप्रबंधक अरिंदम मुखर्जी, आकाश एवं प्रतुक सिंह सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूपक बनर्जी उपस्थित रहे।इस अवसर पर विक्रांत कुमार ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य वाले बच्चों का निर्माण करती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वयं की देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही पोषण मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।डॉ. रूपक बनर्जी ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, स्व-देखभाल और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन करते हुए एचएलएफपीपीटी संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि वितरित की गई न्यूट्रिशन किट में भुना चना, गुड़, दलिया, मूंगफली, खजूर और काजू शामिल हैं। ये सभी खाद्य सामग्री गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण प्रदान करने में सहायक हैं। साथ ही महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियों के सेवन, समय पर स्वास्थ्य जांच तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में एचएलएफपीपीटी संस्था के समीर कुमार और गणेश झा के अलावा स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट, एएनएम, सहिया, गर्भवती महिलाएं तथा उनके परिजन भी मौजूद रहे।इस आयोजन का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में पोषण, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मां और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना था।

(NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *