Dhanbad Home Guard Recruitment: टुंडी-बलियापुर के अभ्यर्थियों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा

Dhanbad Home Guard Recruitment: टुंडी-बलियापुर के अभ्यर्थियों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा

धनबाद। होमगार्ड बहाली के तहत चयनित टुंडी और बलियापुर के अभ्यर्थियों का मंगलवार को मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, चिकित्सीय जांच, पुलिस चरित्र सत्यापन और बॉण्ड निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसी क्रम में 18 अगस्त को टुंडी और बलियापुर के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी की गई।

19 अगस्त को कलियासोल और बाघमारा के अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन

उपायुक्त ने बताया कि 19 अगस्त 2026 को कलियासोल और बाघमारा के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

निर्धारित तिथियों पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 1 सितंबर 2026 को अंतिम अवसर दिया गया है।

अभ्यर्थियों को वेरिफिकेशन के दौरान आवेदन में प्रस्तुत सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां, स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां और पीछे नाम एवं रोल नंबर लिखे हुए चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।

प्रक्रिया के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी।

फर्जी दस्तावेज मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि फर्जी दस्तावेज या धोखाधड़ी का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने होमगार्ड बहाली की परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई है। मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी इसी तरह पारदर्शिता के साथ पूरी की जा रही है।

बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील

उपायुक्त ने चयनित अभ्यर्थियों से किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति राशि लेकर काम कराने का प्रलोभन देता है तो अभ्यर्थी सीधे होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने का भी अनुरोध किया।

मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान होमगार्ड कमांडेंट सूर्यकांत कुमार, अंचल अधिकारी बाघमारा मुरारी नायक सहित जांच और मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *