Dhanbad News: सोनम वांगचुक की हिरासत के विरोध में AISA का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Dhanbad News: सोनम वांगचुक की हिरासत के विरोध में AISA का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

धनबाद: सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की धनबाद इकाई ने रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान AISA कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों, शिक्षा व्यवस्था और हाल के पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रहे विवादों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए।

दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

AISA कार्यकर्ताओं ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में धनबाद में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा सुधार की मांग करते हुए विभिन्न नारे लगाए।

भीम आर्मी ने भी जताया समर्थन

प्रदर्शन में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। संगठन के प्रतिनिधियों ने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार सभी को है।

इस अवसर पर रितेश मिश्रा, अमित, स्नेहा, अतफ, तनवीर, राहुल, अमन, वर्षा, प्राची सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *