नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, लीगल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 450 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 17 जुलाई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
कौन कर सकते हैं आवेद
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 35, 38 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी।
- विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
क्या है रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
घर बैठे खुद करें अप्लाई
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.inपर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

