बनियाहिर में जनता समस्या समाधान कैंप, मानसून से पहले सफाई व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन झरिया/जोड़ापोखर: धनबाद नगर निगम की ओर से गुरुवार को बनियाहिर नगर निगम कार्यालय परिसर में जनता समस्या समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर आयुक्त आयुष गंगवार ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैंप के दौरान लोगों ने पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, नाली, सड़क, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। मानसून को लेकर निगम की विशेष तैयारी आगामी मानसून को देखते हुए धनबाद नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के सभी पांच अंचलों में 75 सदस्यीय विशेष टीम तैनात की गई है, जो जलजमाव, नाली सफाई और अन्य आवश्यक कार्यों पर निगरानी रखेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सफाई कार्यों में लगे श्रमिकों की संख्या 15 है, जिसे बढ़ाकर 20 किए जाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी नगर आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवासीय योजनाओं के तहत लाभुकों के आवेदन वार्ड पार्षदों के माध्यम से प्राप्त किए जा रहे हैं। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों के नाम आगे भेजे जाएंगे। पार्षदों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं कैंप में झरिया विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्डों के पार्षद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड संख्या 45 के पार्षद प्रतिनिधि पिंकू चंद्रवंशी ने क्षेत्र में पेयजल संकट, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। नगर निगम के इस पहल से स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे समाधान की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बनियाहिर में जनता समस्या समाधान कैंप, मानसून से पहले सफाई व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन

झरिया/जोड़ापोखर: धनबाद नगर निगम की ओर से गुरुवार को बनियाहिर नगर निगम कार्यालय परिसर में जनता समस्या समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर आयुक्त आयुष गंगवार ने…
झरिया में 24 घंटे के भीतर शुरू होगी जलापूर्ति, मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने किया पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण

झरिया में 24 घंटे के भीतर शुरू होगी जलापूर्ति, मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने किया पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण

झरिया/धनबाद: मंगलवार को धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने झरिया के 'जूता गेट' से भौरा मार्केट तक 4-इंच व्यास वाली नई पाइपलाइन बिछाने और…
धनबाद में रेलवे महिला संगठन का अनोखा अभियान, पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

धनबाद में रेलवे महिला संगठन का अनोखा अभियान, पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

Dhanbad News: इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मिश्रा ने उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना झा, सचिव श्रीमती मीनाक्षी, श्रीमती शैली और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पौधे लगाए और…
ओबी डंपिंग को लेकर झरिया में बवाल, मारपीट और फायरिंग के आरोप; मौके पर पहुंचे मेयर संजीव सिंह

ओबी डंपिंग को लेकर झरिया में बवाल, मारपीट और फायरिंग के आरोप; मौके पर पहुंचे मेयर संजीव सिंह

Dhanbad News: रविवार को घनूडीह चिनाकोठी बस्ती के पास 'सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट' के विस्तार को लेकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। बस्ती के पास ओवरबर्डन (OB) डंपिंग का विरोध…
बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर सिंदरी में श्रद्धांजलि, भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया माल्यार्पण

बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर सिंदरी में श्रद्धांजलि, भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया माल्यार्पण

Dhanbad News: महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समुदाय के गौरव और जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर सिंदरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर लोकप्रिय भाजपा…
जनगणना 2027 में गोविंदपुर चार्ज ने रचा इतिहास, धनबाद में सबसे पहले पूरा किया 100% HLB कार्य

जनगणना 2027 में गोविंदपुर चार्ज ने रचा इतिहास, धनबाद में सबसे पहले पूरा किया 100% HLB कार्य

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी 'जनगणना 2027' कार्यक्रम के तहत, धनबाद जिले के गोविंदपुर चार्ज ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह जिला का पहला चार्ज बन गया है जिसने…
टुंडी में हाथियों का महातांडव: 35 हाथियों के झुंड ने उजाड़े कई घर, अनाज भी किया बर्बाद

टुंडी में हाथियों का महातांडव: 35 हाथियों के झुंड ने उजाड़े कई घर, अनाज भी किया बर्बाद

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ जंगल क्षेत्र से आए करीब 35 जंगली हाथियों ने मंगलवार…
Dhanbad News: महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ धनबाद में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

Dhanbad News: महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ धनबाद में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

Dhanbad News: सोमवार को धनबाद में युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। "हल्ला बोल" कार्यक्रम…
पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे की सीआईडी जांच के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे की सीआईडी जांच के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

धनबाद (Dhanbad)। झारखंड के पत्रकारों पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे की सीआईडी जांच कराने के लिए ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रभारी…

BIT SINDRI के महिला होस्टल मेस में छात्राओं को घटिया किस्म के भोजन दिए जाने पर बवाल,होगी जांच….

सिंदरी(धनबाद)बी आई टी सिंदरी के महिला होस्टल संख्या 20/21मे मेस में छात्राओं को घटिया किस्म के भोजन दिये जाने सम्बंधित समाचार के सम्बंध में आज बी आई टी के निर्देशक…