बनियाहिर में जनता समस्या समाधान कैंप, मानसून से पहले सफाई व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन
झरिया/जोड़ापोखर: धनबाद नगर निगम की ओर से गुरुवार को बनियाहिर नगर निगम कार्यालय परिसर में जनता समस्या समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर आयुक्त आयुष गंगवार ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैंप के दौरान लोगों ने पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, नाली, सड़क, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
मानसून को लेकर निगम की विशेष तैयारी
आगामी मानसून को देखते हुए धनबाद नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के सभी पांच अंचलों में 75 सदस्यीय विशेष टीम तैनात की गई है, जो जलजमाव, नाली सफाई और अन्य आवश्यक कार्यों पर निगरानी रखेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सफाई कार्यों में लगे श्रमिकों की संख्या 15 है, जिसे बढ़ाकर 20 किए जाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
नगर आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवासीय योजनाओं के तहत लाभुकों के आवेदन वार्ड पार्षदों के माध्यम से प्राप्त किए जा रहे हैं। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों के नाम आगे भेजे जाएंगे।
पार्षदों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं
कैंप में झरिया विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्डों के पार्षद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड संख्या 45 के पार्षद प्रतिनिधि पिंकू चंद्रवंशी ने क्षेत्र में पेयजल संकट, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
नगर निगम के इस पहल से स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे समाधान की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।