डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती की तैयारियां तेज, सिंदरी में भाजपा नेताओं ने की बैठक

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती की तैयारियां तेज, सिंदरी में भाजपा नेताओं ने की बैठक
सिंदरी/धनबाद: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सिंदरी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर देशभर के 40 ऐतिहासिक एवं प्रमुख स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्योग मंत्री के रूप में उनके योगदान को स्मरण करते हुए सिंदरी का खाद कारखाना भी इस सूची में शामिल किया गया है।

सिंदरी स्थित जय माता दी मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में भाजपा नेत्री तारा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री एवं धनबाद जिला ग्रामीण प्रभारी दिलीप वर्मा, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुम्भकार, निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान 6 जुलाई को होने वाले जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, जनसहभागिता और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *