धनबाद/सिंदरी: परसबनिया पंचायत में भाकपा-माले लिबरेशन की लोकल कमेटी के गठन को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायत क्षेत्र से आए 67 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय परसबनिया लोकल कमेटी का गठन किया गया और ध्रुव दास को कमेटी का सचिव चुना गया।
67 प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में लिया हिस्सा
सम्मेलन की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया ने की, जबकि मंच संचालन कॉमरेड मंगल महतो ने किया। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
संगठनात्मक पर्यवेक्षक के तौर पर कॉमरेड कार्तिक प्रसाद की देखरेख और दिशा-निर्देशन में कमेटी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। उपस्थित प्रतिनिधियों और सदस्यों की आम सहमति से ध्रुव दास को परसबनिया पंचायत लोकल कमेटी का नया सचिव नियुक्त किया गया।
चंद्रदेव महतो ने संगठन विस्तार पर दिया जोर
मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि भाकपा-माले गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि परसबनिया में संगठन के विस्तार से जनआंदोलनों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
वहीं नवनिर्वाचित सचिव ध्रुव दास ने सभी प्रतिनिधियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने संगठन की नीतियों और विचारों को पंचायत के हर टोले और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
23 सदस्यीय कमेटी का गठन
सम्मेलन के दौरान गठित लोकल कमेटी में किस्टो महतो, मधु दास, हराधन बाउरी, जगेती महतो, जय प्रकाश सिंह, उमेश रजवानी, बिनोद रजवानी, शिवधन पाजामोन, मनोज रजवानी, सुकु टुडू, अमृत महतो, मुकेश कुमार, उदय महतो, अरुण महतो, जितेन्द्र कुमार रजवानी, सोनू दास, राहुल कुमार, बिकाश कुमार दास, आकाश कुमार, राजीव कुमार दास, निर्मल कुमार महतो, टुसू महतो, आसिफ कुमार महतो, निरंजन रजवानी, अरबिंद कुमार महतो, शिवा कुमार राजक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

