कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर विधायक राज सिन्हा ने दी विदाई, सुखद यात्रा की कामना

कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट कर विधायक राज सिन्हा ने दी विदाई, सुखद यात्रा की कामना

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार को जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर से बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पवित्र कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हो रहे शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे को अंगवस्त्र भेंट कर विदा किया।

इस दौरान विधायक ने कांवड़ियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा सुखद एवं सुरक्षित होने की कामना की।

कांवड़ियों को दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत यह पवित्र यात्रा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

उन्होंने सभी कांवड़ियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और सफल होने की कामना की। विधायक ने कहा कि महादेव सभी शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और अपने आशीर्वाद से सभी के जीवन को खुशियों से भर दें।

इस अवसर पर शिवभक्तों में भी उत्साह का माहौल रहा। अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करने के बाद कांवड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *