धनबाद/सिंदरी: सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सिंदरी से सैकड़ों कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान पूरा सिंदरी शहर ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
आस्था और भक्ति से सराबोर कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और आशीर्वाद की कामना के साथ अपनी यात्रा शुरू की।
शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुआ जत्था
देवघर रवाना होने से पहले कांवरियों का जत्था शहरपुरा बाजार से होते हुए शहरपुरा शिव मंदिर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान कांवरियों ने भक्ति गीतों और जयघोष के बीच माहौल को भक्तिमय बना दिया।
‘बोल बम’ के जयकारों के साथ कांवरियों का जत्था शहरपुरा बाजार में भ्रमण करता हुआ आगे बढ़ा।
पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
कांवरियों की यात्रा के दौरान सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो और सिंदरी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
इस मौके पर बजरंग दल के विभागीय मंत्री सोनू गिरी ने पुलिस अधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर व्यवस्थापक रंजीत निषाद समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
वाहनों से देवघर के लिए रवाना हुए कांवरिया
बताया गया कि ऊं साई टूर एंड ट्रेवल्स के सौजन्य से करीब आठ से दस चारपहिया वाहनों और बस के माध्यम से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह, रोहित, सिनटु समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांवरिया महिला-पुरुष मौजूद रहे।
कांवरियों के बीच बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लेकर उत्साह देखने को मिला। ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ जत्था देवघर की ओर रवाना हुआ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

