धनबाद: माडा कॉलोनी स्थित प्रेम नगर से रविवार को सैकड़ों कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पहले कांवरियों ने महादेव के भजनों पर नृत्य किया और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कांवरियों की विदाई के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
उदय प्रताप सिंह ने कांवरियों को दी विदाई
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और समाजसेवी उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कांवरियों को यात्रा के दौरान उपयोग के लिए आवश्यक राशन सामग्री के साथ नकद राशि भी भेंट की।
इस दौरान शारजानंद ने उदय प्रताप सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
उदय प्रताप सिंह ने कांवरियों की सुखद, सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना भी की।
‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ से गूंजा प्रेम नगर
कांवरियों की रवानगी के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु महादेव के भजनों पर झूमते नजर आए। ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर अनुपम शरण, बादल, माइकल, गुड्डू, भोला और काली समेत अन्य लोगों ने भी कांवरियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय लोगों ने कांवरियों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सफल होने की कामना की।

