राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए समाजसेवी शंकर रवानी, बाल अधिकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मिला सम्मान

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए समाजसेवी शंकर रवानी, बाल अधिकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मिला सम्मान

रांची/धनबाद: राजधानी रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित Resilient Jharkhand Summit 2026 के दौरान धनबाद के समाजसेवी शंकर रवानी को बाल अधिकारों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को कोयलांचल क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

शंकर रवानी लंबे समय से समाज के वंचित वर्गों, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शंकर रवानी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज और पर्यावरण के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी विकास बजरंगी ने शंकर रवानी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे धनबाद, कोयलांचल और झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शंकर रवानी का कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है।

शंकर रवानी के सम्मानित होने की खबर से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *