RSS के शताब्दी वर्ष पर IIT ISM धनबाद में होगी युवा संगोष्ठी, राकेश लाल करेंगे संबोधित

RSS के शताब्दी वर्ष पर IIT ISM धनबाद में होगी युवा संगोष्ठी, राकेश लाल करेंगे संबोधित

धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर धनबाद महानगर इकाई की ओर से रविवार, 19 जुलाई 2026 को युवा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के GJLT सभागार (ओवल ग्राउंड के निकट) में आयोजित होगा।

20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को आमंत्रण

आयोजकों के अनुसार, संगोष्ठी में सरकारी, गैर-सरकारी, अर्ध-सरकारी संस्थानों तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद को बढ़ावा देना है।

राकेश लाल होंगे मुख्य वक्ता

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता क्षेत्र सामाजिक सद्भाव संयोजक (बिहार-झारखंड) श्री राकेश लाल होंगे। वे युवाओं को विभिन्न समसामयिक और सामाजिक विषयों पर संबोधित करेंगे।

इन विषयों पर होगा संवाद

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर चर्चा और संवाद आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *