निरसा के नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र को पांच छात्रों ने पीटा, पीड़ित SNMMCH में भर्ती, कथित रैगिंग के आरोप में स्कूल में हुआ हंगामा..

निरसा के नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र को पांच छात्रों ने पीटा, पीड़ित SNMMCH में भर्ती, कथित रैगिंग के आरोप में स्कूल में हुआ हंगामा..

धनबाद/निरसा: धनबाद जिले के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद गुरुवार को स्कूल परिसर के बाहर हंगामा हो गया। घटना के विरोध में अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण धरने पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

धरने पर बैठे अभिभावकों और ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उनका कहना है कि हाल ही में विद्यालय के एक छात्र की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसे स्कूल प्रबंधन ने पानी में डूबने की घटना बताया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उस मामले की भी निष्पक्ष जांच नहीं हुई।

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों का दावा है कि एक छात्र के साथ कथित रैगिंग की गई और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

डीसी को बुलाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने कहा कि जब तक धनबाद के उपायुक्त (डीसी) स्वयं मौके पर नहीं पहुंचते और उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवा देंगे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय परिसर के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *