एसडीएम ने ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की, बीएलओ सुपरवाइजरों को दिए सख्त निर्देश

एसडीएम ने ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की, बीएलओ सुपरवाइजरों को दिए सख्त निर्देश

धनबाद: धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) लोकेश बारंगे ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) के तहत गणना प्रपत्र (ईएफ) वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कार्य की धीमी प्रगति पर संबंधित बीएलओ सुपरवाइजरों को फटकार लगाते हुए समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

समीक्षा बैठक के दौरान जिन बीएलओ सुपरवाइजरों की प्रगति सबसे कम पाई गई, उन्हें चिन्हित कर कार्य में तत्काल सुधार लाने को कहा गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

समय पर पूरा करें डिजिटाइजेशन कार्य

लोकेश बारंगे ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ सुपरवाइजर अपने क्षेत्र में गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य युद्धस्तर पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि समय पर डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के लिए सभी लंबित कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं।

बीएलओ के कार्यों की होगी दैनिक निगरानी

बैठक में सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के कार्यों की प्रतिदिन निगरानी करने तथा उसकी रिपोर्ट नियमित रूप से कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एनडीसी दीपक कुमार दुबे, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, शनी कुमार, पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *