NEET री-एग्जाम के AIR-2 पांशुल बंसल से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दी सफलता की बधाई

NEET री-एग्जाम के AIR-2 पांशुल बंसल से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दी सफलता की बधाई

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच रविवार को शिक्षा मंत्री ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के ऑल इंडिया रैंक-2 (AIR-2) हासिल करने वाले छात्र पांशुल बंसल से मुलाकात की।

धर्मेंद्र प्रधान ने पांशुल बंसल को उनकी सफलता पर बधाई दी और मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा की।

भता दें कि यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

उधर, सोमवार (20 जुलाई) को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है और इलाके में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार (19 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने हरियाणा के पांशुल बंसल से मुलाकात कर उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने यहा भी कहा कि पांशुल की परफॉर्मेंस भारत के युवाओं की मेहनत, समर्पण और उनकी आकांक्षाओं का प्रतीक है. 

उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने बेहतरीन काम और सेवा से देश के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देंगे.’

हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले पांशुल बंसल ने नीट के री-एग्जाम में 720 में से 715 नंबर हासिल किए हैं. उन्होंने पंजाब के आर्यन गुप्ता के साथ नीट परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेकिंग रूल्स के तहत उन्हें सेकंड रैंक मिली.  

दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरू में नीट यूजी 2026 परीक्षा के आयोजन के लिए 3 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाने की वजह से एनटीए ने परीक्षा को रद्द कर दिया और इसके बाद 21 जून, 2026 को दोबारा से नीट की आयोजित की गई.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *