BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई का एग्जाम टला; आयोग ने जारी किया नोटिस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई का एग्जाम टला; आयोग ने जारी किया नोटिस

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 26 जुलाई को होने वाली थी।आयोग ने बताया कि अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा को टालने का फैसला लिया गया है। नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इस संबंध में बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

996 केंद्रों पर होनी थी परीक्षा

बता दें कि 26 जुलाई 2026 को राज्यभर के 996 केंद्रों पर एक ही पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक परीक्षा होनी थी. 5 मई को 1230 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था.

इस भर्ती के तहत SDM, DSP, राजस्व अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर बहाली होनी थी. परीक्षा स्थगित करने के कारणों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है. नोटिस में बस इतना ही बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है.

26 जुलाई को होने वाली बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स की इस परीक्षा को लेकर स्टूडेंट अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. परीक्षा स्थगित होते ही अभ्यर्थियों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि अब ये परीक्षा कब आयोजित होगी. परीक्षा स्थगित होने के बाद नोटिस में ये जानकारी नहीं दी गई है कि अब ये परीक्षा कब आयोजित की जाएगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *