‘चलो संसद’ मार्च से पहले CJP का निर्देश, प्रदर्शनकारियों के लिए जारी की अहम गाइडलाइन

‘चलो संसद’ मार्च से पहले CJP का निर्देश, प्रदर्शनकारियों के लिए जारी की अहम गाइडलाइन

20 जुलाई को नई दिल्ली में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में होने वाले ‘चलो संसद’ मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रतिभागियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पार्टी ने देशभर के लोगों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर क्या पोस्ट करना है और किन बातों से बचना है, इसकी जानकारी भी एक ग्राफिक के जरिए साझा की गई है।

सीजेपी के अनुसार, ‘चलो संसद’ मार्च सोमवार सुबह 9 बजे जंतर-मंतर से शुरू होगा। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अलर्ट पर है।

इसी दिन संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है, जिसके चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को और कड़ा किया गया है।

सीजेपी की गाइडलाइन में मुख्य बातें?

इस में जो DO’s बताए गए हैं, उसके मुताबिक, एक झंडा लेकर मार्च में आना है. यह तिरंगा यानी देश का झंडा. इसके अलावा संविधान की कॉपी, और महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर या भगत सिंह की तस्वीर लेकर पहुंचना है. 

नारे भी सिर्फ सकारात्मक लगाने की अपील की गई है. इनमें जय हिंद, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, जय भीम शामिल होंगे. साथ ही मोबाइल में रिकॉर्ड करने की अपील की गई है. साथ ही शांतिपूर्ण और अंहिसा के दायरे में रहकर मार्च करना है. 

इसके अलावा सीजेपी की गाइडलाइन में जिन बातों को न करने से मना किया है, उनमें घर से खाना खाकर आने को कहा गया है, जिससे डिहाइड्रैशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके. इसके अलावा जुलाई में पड़ने वाली दिल्ली में गर्मी को देखते हुए दुपट्टा और कैप साथ लेकर आने की अपील की गई है. किसी भी गलत गतिविधि पर चुप नहीं रहने की अपील की गई है. अकेले न आएं. अपने दोस्त, पड़ोसी या अपने रिश्तेदार को साथ लाने को कहा गया है. इसके अलावा कहा गया है कि भारत के झंडे का अपमान नहीं किया जाना चाहिए. उसे जमीन पर रखने से मना किया गया है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *