प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, निक जोनास ने वीडियो के साथ लिखा खास मैसेज

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, निक जोनास ने वीडियो के साथ लिखा खास मैसेज

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति और सिंगर निक जोनास ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

निक जोनास द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों स्पेन में यॉट पर छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक अपने फोन से प्रियंका का वीडियो बनाते हैं। प्रियंका बीच लुक में सनग्लासेस और सिर पर बंदाना पहने रिलैक्स अंदाज में दिखाई देती हैं।

वीडियो के अंत में प्रियंका, निक को प्यार से किस करती नजर आती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ निक जोनास ने स्पेनिश भाषा में कैप्शन लिखा, जिसका मतलब है, “हैप्पी बर्थडे, मेरी जान।” उनके इस रोमांटिक अंदाज ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका, जोनास ब्रदर्स पॉडकास्ट में नजर आई, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं. इस पॉडकास्ट में दोनों में अपनी शुरुआती दिनों का जिक्र किया और बताया कि दोनों कैसे मिले. निक ने बताया कि उनके भाई केविन जोनस ने उन्हें प्रियंका की ‘क्वांटिको’ देखने को कहा था. इसके बाद उन्होंने प्रियंका को मैसेज किया, ‘हैलो, मुझे लगता है कि हमें मिलना चाहिए. आप लॉस एंजेलिस आने वाली हैं?’ इसके जवाब में प्रियंका ने भी लिखा, ‘हाय, आपके बारे में मैंने बहुत कुछ सुना है. चलिए मैसेज पर बात करते है, यहां मेरी टीम मैसेज देखती हैं.’ 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *