Dhanbad News: स्वर्गीय मन्नान मलिक को अनूप सिंह और अनुपमा सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Dhanbad News: स्वर्गीय मन्नान मलिक को अनूप सिंह और अनुपमा सिंह ने दी श्रद्धांजलि

धनबाद: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने रविवार शाम पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक स्वर्गीय मन्नान मलिक के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे मन्नान मलिक

अपने संयुक्त शोक संदेश में अनूप सिंह और अनुपमा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मन्नान मलिक एक ईमानदार, संघर्षशील, निर्भीक और जनसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों, शोषितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया।

दोनों नेताओं ने कहा कि मन्नान मलिक का निधन धनबाद, झारखंड की राजनीति, विधि जगत और मजदूर आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुब्बान मलिक, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, ए.के. झा, मुख्तार खान, रामप्रीत यादव, रामगोपाल भुवानिया, करीम अंसारी, बाबू अंसारी, मनोज सिंह, शाहिद कमर, कुमार गौरव सोनू, अक्षयवर प्रसाद, क्यूम खान, अख्तर खान, विजय कुमार पासवान, सतपाल सिंह ब्रोका, शैलेंद्र सिंह, जावेद रजा, गौतम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मन्नान मलिक के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *