निरसा। कुमारधुबी के पंचमोहली पंचायत अंतर्गत पांडे कुल्हि स्थित शिव मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर में लगा पीतल का बड़ा नाग, हांडी और घंटा चोरी कर ले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने मंदिर में सामान गायब देखा तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।
शिवलिंग से गायब मिला पीतल का विशाल नाग
सुबह जब स्थानीय लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो देखा कि शिवलिंग पर लगा पीतल का विशाल नाग गायब है। मौके पर उसका पीछे का टूटा हुआ हिस्सा पड़ा हुआ था।
मंदिर में रखी हांडी और घंटा भी गायब मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
पहले भी हो चुकी है मंदिर में चोरी
स्थानीय लोगों के अनुसार पांडे कुल्हि के इस शिव मंदिर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बार छोटी-मोटी घटना होने के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी।
इस बार पीतल के बड़े नाग समेत मंदिर के अन्य सामान की चोरी होने के बाद ग्रामीण पुलिस को इसकी सूचना देने की तैयारी में हैं।
पुलिस से शिकायत की तैयारी
स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीर बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे से शिव मंदिर को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। अब पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच और चोरों का पता लगाने की मांग की जाएगी।
NEWS ANP के लिए निरसा से बंटी झा की रिपोर्ट।

