ISL School में डांडिया की धूम, छात्राओं के गरबा नृत्य ने बांधा समां

ISL School में डांडिया की धूम, छात्राओं के गरबा नृत्य ने बांधा समां

पुटकी (धनबाद)। नवरात्रि के पावन अवसर पर भागाबांध स्थित इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग (आईएसएल) के परिसर में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने महिषासुर वध पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के माध्यम से देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय की कथा को दर्शाया गया।

डांडिया और गरबा से दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

कार्यक्रम में छात्राओं ने पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और उत्साह से भरी प्रस्तुतियों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने नवरात्रि की धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।

प्राचार्य प्रियंका गोस्वामी ने बताया सांस्कृतिक महत्व

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान डांडिया और गरबा आयोजन का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये नृत्य देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय के प्रतीक माने जाते हैं।

विद्यार्थियों को परंपराओं से जोड़ने का प्रयास

प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को समझने का अवसर देते हैं। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

बाइट: प्रियंका गोस्वामी, प्राचार्य, इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग, भागाबांध।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *