धनबाद। दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर का लुबी सर्कुलर रोड (एलसी रोड) आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। पूजा के चौथे दिन एसएसपी आवास के समीप सड़क पर लगाई गई रंग-बिरंगी लाइटों का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह, निरसा विधायक अरूप चटर्जी और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महापौर और विधायकों ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम में अतिथियों ने स्विच दबाकर आकर्षक लाइटों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह में 99 ग्रुप के निदेशक श्याम पांडेय, भाजपा नेता मुकेश पांडेय, सूर्या रियल कॉन के निदेशक संतोष सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य, सम्राट चौधरी और राणा चट्टराज सहित पूजा समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।
दुर्गा पूजा में आकर्षण का केंद्र बना LC रोड
अतिथियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से दुर्गा पूजा के दौरान एलसी रोड अपनी भव्य सजावट और आकर्षक रोशनी के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से त्योहार की रौनक बढ़ती है और शहर की खूबसूरती में भी चार चांद लगते हैं।
यूथ क्लब सेवा समिति के प्रयासों की सराहना
कार्यक्रम में अतिथियों ने यूथ क्लब सेवा समिति के सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर इस तरह की सजावट शहर के उत्सवी माहौल को और खास बनाती है। समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दी गईं।
उद्घाटन समारोह में दिखा उत्साह
लाइटों के उद्घाटन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। आकर्षक रोशनी देखने के लिए स्थानीय लोग भी जुटे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मंडल ने किया।

