धनबाद: धनबाद के कोर्ट रोड, हीरापुर स्थित होटल रतन विहार में रविवार को राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से डीएन सिंह को राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी, धनबाद का नया अध्यक्ष चुना गया।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ चयन
बैठक में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बजेंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद सिंह तथा अन्य वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में डीएन सिंह के नाम पर सहमति बनी। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारी और समाज के प्रतिनिधि
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राजपूत विचार मंच के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। संगठन की गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री सुधीर प्रसाद सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष अमित सिंह, अभिमन्यु सिंह, एस.के. सिंह, अक्षयबर सिंह, विवेका सिंह, कृष्ण सिंह, विक्रम सिंह, विनोद सिंह, रमाशंकर सिंह, शशि सिंह, उदय सिंह, पवन सिंह, जयराम सिंह, दिलीप सिंह, विदेशी सिंह और कौशल किशोर सिंह सहित समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष डीएन सिंह से संगठन को नई दिशा देने और समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

