धनबाद में SIR 2026 अभियान तेज, 13.04 लाख मतदाताओं को EF वितरित, 2.87 लाख फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

धनबाद में SIR 2026 अभियान तेज, 13.04 लाख मतदाताओं को EF वितरित, 2.87 लाख फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) का कार्य तेजी से जारी है। अभियान के तहत धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 13,04,882 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (EF) वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 2,87,639 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।

छह विधानसभा क्षेत्रों में जारी है अभियान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार EF वितरण का विवरण इस प्रकार है—

  • सिंदरी – 2,69,061
  • निरसा – 2,42,825
  • टुंडी – 2,36,973
  • धनबाद – 2,23,712
  • बाघमारा – 1,79,574
  • झरिया – 1,52,741

इस प्रकार जिले में कुल 13,04,882 EF मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं।

2.87 लाख फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

अब तक हुए डिजिटाइजेशन में—

  • निरसा – 78,839
  • सिंदरी – 68,199
  • टुंडी – 49,644
  • बाघमारा – 37,850
  • धनबाद – 28,088
  • झरिया – 25,019

फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। जिले में कुल 2,87,639 EF डिजिटल रूप में दर्ज किए जा चुके हैं।

मतदान केंद्रों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *