धनबाद: होटल रत्न विहार में शुक्रवार को राजपूत विचार मंच की केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इसी दौरान धनबाद जिला की नई कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन पप्पू सिंह ने किया। बैठक के दौरान युवा चेहरे दिलीप सिंह को राजपूत विचार मंच का धनबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
उमेश सिंह उपाध्यक्ष और विनोद सिंह कोषाध्यक्ष बने
नई जिला कमेटी में उमेश सिंह को उपाध्यक्ष और विनोद सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा के बाद मंच के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष डी.एन. सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
मंच के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
साथ ही समाजहित से जुड़े मंच के कार्यक्रमों और गतिविधियों का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में राजू कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, उमेश सिंह, टूना सिंह, अक्षय सिंह, राहुल सिंह, शुभम सिंह, कुंदन सिंह, दिवाकर सिंह, सुमन कुमार सिंह, प्रीतम कुमार सिंह, आदित्य राज, अक्षयवर सिंह, प्रकाश सिंह, ददन सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, रिपु सिंह, जनार्दन सिंह, जयराम सिंह, कृष्ण सिंह, अमित सिंह, विनोद कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चुन्ना सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बबलू सिंह, ऋषि राज सिंह, प्रवीण सिंह समेत मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

