धनबाद की नई जिला कृषि पदाधिकारी बनीं अंजना कुमारी, संभाला पदभार

धनबाद की नई जिला कृषि पदाधिकारी बनीं अंजना कुमारी, संभाला पदभार

धनबाद: धनबाद जिले को नई जिला कृषि पदाधिकारी मिल गई हैं। श्रीमती अंजना कुमारी ने बुधवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

पदभार ग्रहण के मौके पर निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने श्रीमती अंजना कुमारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

गिरिडीह से धनबाद हुआ स्थानांतरण

श्रीमती अंजना कुमारी इससे पहले गिरिडीह में असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट के पद पर कार्यरत थीं। प्रशासनिक आदेश के तहत उनका स्थानांतरण धनबाद जिला कृषि पदाधिकारी के पद पर किया गया है।

अभिषेक मिश्रा का हुआ पाकुड़ तबादला

वहीं, निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा का स्थानांतरण पाकुड़ जिले में किया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद अंजना कुमारी ने धनबाद जिले की जिम्मेदारी संभाली है।

कृषि विभाग को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों से जुड़े कार्यक्रमों को और मजबूती मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *