धनबाद में बिजली व्यवस्था पर बैंक मोड़ चैंबर और JBVNL की अहम बैठक, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

धनबाद में बिजली व्यवस्था पर बैंक मोड़ चैंबर और JBVNL की अहम बैठक, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

धनबाद: बैंक मोड़ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने की, जबकि संचालन लोकेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान चैंबर की ओर से बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा गया।

व्यापारियों ने रखीं बिजली से जुड़ी समस्याएं

बैठक में चैंबर पदाधिकारियों, स्थानीय व्यवसायियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति, जर्जर बिजली तार, ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं को विस्तार से रखा। इसके अलावा कई लिखित शिकायतें और आवेदन भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए।

JBVNL अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का भरोसा

बैठक में JBVNL की ओर से महाप्रबंधक अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता कामेश्वर ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और कनीय अभियंता निहाल आलम सहित विभाग की तकनीकी टीम मौजूद रही।

महाप्रबंधक अशोक कुमार ने आश्वासन दिया कि बैंक मोड़ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चिन्हित समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि विभाग चैंबर के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा।

व्यापारियों ने जताई उम्मीद

बैठक के दौरान बैंक मोड़ चैंबर ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है। चैंबर पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि विभाग के आश्वासन के बाद बैंक मोड़ क्षेत्र में बिजली संकट से जल्द राहत मिलेगी।

बैठक के अंत में चैंबर की ओर से सभी नागरिकों एवं बिजली विभाग की टीम का त्वरित पहल और सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में चैंबर की ओर से सुरेंद्र अरोड़ा, प्रभात सुरोलिया, संदीप मुखर्जी, सुदर्शन जोशी, विकास पटवारी, सुशील सांवरिया, कृष्णा खेतान, अमित जैन, नीरज अग्रवाल, संजय सरावगी, बलबीर सिंह राजपाल, बंटी चक्रवर्ती, दीपक लाडिया, मोहन अग्रवाल, सतपाल सिंह, प्रभात वर्मा, दीपक अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *