धनबाद में DMFT वेब पोर्टल और कॉफी टेबल बुक का शुभारंभ, विकास योजनाओं की मिलेगी डिजिटल जानकारी

धनबाद में DMFT वेब पोर्टल और कॉफी टेबल बुक का शुभारंभ, विकास योजनाओं की मिलेगी डिजिटल जानकारी

धनबाद: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT), धनबाद की ओर से विकास और जनकल्याण से जुड़ी दो महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की गई। इस दौरान DMFT धनबाद वेब पोर्टल और DMFT कॉफी टेबल बुक का शुभारंभ किया गया।

दोनों पहलों का उद्देश्य जिले में DMFT के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी को आम लोगों और संबंधित हितधारकों तक पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पहुंचाना है।

एक डिजिटल मंच पर मिलेगी DMFT योजनाओं की जानकारी

DMFT धनबाद वेब पोर्टल को जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

पोर्टल के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, आजीविका, कौशल विकास, जल संरक्षण सहित अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में DMFT के तहत किए जा रहे कार्यों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

इसके जरिए खनन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी तक नागरिकों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

कॉफी टेबल बुक में दर्ज होंगी विकास की उपलब्धियां

DMFT धनबाद कॉफी टेबल बुक में जिले में DMFT के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को दस्तावेज और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, आजीविका, कौशल विकास, जल संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और उनके प्रभाव को प्रदर्शित किया गया है।

कॉफी टेबल बुक का उद्देश्य DMFT के कार्यों का दस्तावेजीकरण करने के साथ यह बताना भी है कि उपलब्ध संसाधनों का उपयोग स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास के लिए किस प्रकार किया जा रहा है।

पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

DMFT वेब पोर्टल के माध्यम से योजनाओं और परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होने से पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसर पर इन दोनों पहलों का शुभारंभ धनबाद में विकास कार्यों को अधिक व्यवस्थित और सुलभ तरीके से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

शुभारंभ कार्यक्रम में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे समेत DMFT की टीम और अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *