अत्यंत पिछड़ा समाज का जल्द हो पूर्ण गठन, युवा अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने सरकार से की मांग

अत्यंत पिछड़ा समाज का जल्द हो पूर्ण गठन, युवा अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने सरकार से की मांग

धनबाद, 28 जून 2026। युवा अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को धनबाद परिषदन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने की, जबकि संचालन पवन कुमार ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने झारखंड सरकार से अत्यंत पिछड़ा समाज के पूर्ण गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को संगठित कर उनकी आवाज को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि 18 और 19 जुलाई को रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

अपने संबोधन में आकाश रवानी ने कहा कि समाज के एक सदस्य सूरज सिंह को कथित रूप से झूठे मामले में फंसाए जाने की घटना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले में न्याय दिलाने के लिए 1 जुलाई 2026 को लातेहार जाकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगा और आवश्यक कदम उठाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि समाज अब एकजुट हो रहा है और सामाजिक व राजनीतिक अधिकारों के लिए संगठित प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। गोलू रवानी, वैभव चंद्रवंशी और अभय चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, पवन कुमार चंद्रवंशी को महासचिव तथा सर्वण कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में दिनेश रवानी, अजय रवानी, अजीत चंद्रवंशी, रोहित रवानी, सौरभ चंद्रवंशी, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, मिक्की रवानी, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *