भरत तिवारी प्रकरण: धमकी के आरोप निराधार, भोजपुर एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया खंडन

भरत तिवारी प्रकरण: धमकी के आरोप निराधार, भोजपुर एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया खंडन

आरा/भोजपुर: भरत तिवारी प्रकरण में सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित धमकी के आरोपों को लेकर भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आईपीएस राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष रखा है। एसपी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी द्वारा पुलिस पर लगाए गए धमकाने के आरोप पूरी तरह निराधार और असत्य हैं। पुलिस प्रशासन ने कहा कि मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।

एसपी ने अपने बयान में कहा कि पुलिस पूरे मामले में विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन कर रही है और जांच निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले से संबंधित तथ्यों की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *