भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए धनबाद में निकला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठी मांग

भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए धनबाद में निकला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठी मांग

धनबाद, 28 जून 2026। भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से रविवार को धनबाद में मटकुरिया चेक पोस्ट से बिरसा मुंडा चौक (बैंक मोड़) तक कैंडल मार्च निकाला गया। समाजसेवी राकेश दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कैंडल मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मामले की पारदर्शी जांच और न्याय की मांग करते हुए अपनी बातें रखीं।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि भरत तिवारी की मौत से जुड़े मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

समाजसेवी दिलीप सिंह ने भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा दिए जाने तथा उनके परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के व्यक्तित्व और उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहे हैं।

वहीं रतिलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द सच्चाई सामने लाई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

कैंडल मार्च में पप्पू सिंह, कुल्लू चौधरी, सुभाष जायसवाल, नीरज पासवान, सुनील पासवान, अजय महतो, मन्नू रवानी, रोहित पासवान, अजित गिरी, अमित सेन, सनी यादव, विकास पासवान, राजबीर दुबे, चंदन मिश्रा, कृष्णा महतो, मनोज तुरी, अमित झा, कृष्णा पांडेय, धर्मेंद्र पासवान, प्रेम रवानी, उदय रवानी, आशीष कौल, सोमर महतो, विजय महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *