CDS में AIR-189 हासिल कर अहान सिंह ने बढ़ाया धनबाद का गौरव, गुरुकुलम स्कूल में हुआ सम्मान

CDS में AIR-189 हासिल कर अहान सिंह ने बढ़ाया धनबाद का गौरव, गुरुकुलम स्कूल में हुआ सम्मान

धनबाद: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की CDS-2 परीक्षा में ऑल इंडिया 189वीं रैंक हासिल कर धनबाद के अहान सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता के साथ उनका चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि पर सरायढेला स्थित श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

गुरुकुलम स्कूल में अहान सिंह का हुआ सम्मान

हीरापुर के झारखंड मैदान निवासी स्वर्गीय रामानुज प्रसाद सिंह के पुत्र अहान सिंह की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। समारोह में स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर किरण सिंह, प्रिंसिपल रितिका राज और शिक्षक नागेश्वर सिंह ने अहान का स्वागत किया।

एडमिनिस्ट्रेटर किरण सिंह ने अहान सिंह को शाल, मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अहान की मां राखी सिंह भी मौजूद रहीं।

सफलता का श्रेय शिक्षकों और अनुशासन को दिया

अहान सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुकुलम स्कूल के मार्गदर्शन, शिक्षकों की प्रेरणा और अनुशासित शैक्षणिक माहौल को दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और धैर्य जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को पढ़ाई के साथ शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती पर भी ध्यान देना चाहिए।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी उपलब्धि

स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर किरण सिंह ने कहा कि अहान सिंह की उपलब्धि पूरे गुरुकुलम परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अहान ने मेहनत और लगन के जरिए विद्यार्थियों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ह्यूमैनिटीज सहित विभिन्न विषयों में करियर की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। डिफेंस सर्विसेज के अलावा कंटेंट क्रिएशन, इंटरनेशनल रिलेशंस और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में भी युवा आगे बढ़ सकते हैं।

शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

प्रिंसिपल रितिका राज और शिक्षक नागेश्वर सिंह ने भी अहान सिंह को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विद्यालय परिवार ने अहान सिंह को देश सेवा के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। CDS परीक्षा में AIR-189 हासिल करने की उपलब्धि से गुरुकुलम स्कूल और धनबाद का गौरव बढ़ा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *