बाघमारा विधानसभा में 100% मतदाता डिजिटाइजेशन पूरा, SIR 2026 अभियान में बड़ी उपलब्धि

बाघमारा विधानसभा में 100% मतदाता डिजिटाइजेशन पूरा, SIR 2026 अभियान में बड़ी उपलब्धि

धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत धनबाद जिले के 43-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र ने सभी 355 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बाघमारा विधानसभा की पूरी टीम को बधाई दी।

3.03 लाख से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के 3,03,288 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जिले में 99.37% कार्य पूरा

धनबाद जिले में कुल 2,372 मतदान केंद्रों पर 21,15,997 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 21,02,656 मतदाताओं (99.37%) का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों की प्रगति

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी डिजिटाइजेशन का कार्य अंतिम चरण में है।

  • टुंडी: 99.95%
  • निरसा: 99.91%
  • झरिया: 99.53%
  • सिंदरी: 99.46%
  • धनबाद: 98.02%

तय समय सीमा में पूरा होगा कार्य

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विश्वास जताया कि धनबाद जिले के 100% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित अधिकारी और कर्मी लगातार कार्य कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *