Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन

धनबाद: यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धनबाद रेलवे स्टेशन पर खाद्य संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और सुरक्षित भोजन तैयार करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

खाद्य स्वच्छता और सुरक्षा पर दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान खाद्य संचालकों को बुनियादी खाद्य स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य संस्थानों में अपनाई जाने वाली साफ-सफाई की प्रक्रियाओं, भोजन को जीवाणुओं, वायरस, परजीवियों और रासायनिक संदूषण से सुरक्षित रखने के तरीकों की जानकारी दी गई।

इसके अलावा खाद्य पदार्थों को संक्रमण से बचाने और भोजन को निर्धारित एवं सुरक्षित तापमान पर संग्रहित एवं परोसने के मानकों से भी अवगत कराया गया।

‘ईट राइट स्टेशन’ बनाने की दिशा में पहल

कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और धनबाद रेलवे स्टेशन को “ईट राइट स्टेशन” के मानकों के अनुरूप विकसित करना है। इस पहल से स्टेशन परिसर में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में FSSAI के प्रतिनिधि डॉ. अनूप कुमार तिवारी, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाती गौतम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजीव कुमार, आईआरसीटीसी के जेजीएम सोरेंग सहित रेलवे मंडल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *