अमेरिकी टैरिफ पर सरकार सतर्क, संसद में कहा- BTA वार्ता जारी, सभी पक्षों से लगातार बातचीत

अमेरिकी टैरिफ पर सरकार सतर्क, संसद में कहा- BTA वार्ता जारी, सभी पक्षों से लगातार बातचीत

 केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि वह अमेरिका के साथ चल रहे सभी व्यापारिक घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि सरकार अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क (टैरिफ) से जुड़े मुद्दों पर सभी संबंधित पक्षों से लगातार चर्चा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, कृषि निर्यातकों, उद्योग संगठनों, विभिन्न मंत्रालयों और निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ नियमित बातचीत कर रही है, ताकि इन टैरिफ का असर समझा जा सके और आगे की रणनीति तय की जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क से जुड़े मुद्दों पर राज्यों से मिले सुझावों पर भी ध्यान दिया है। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर फरवरी, 2025 में दोनों पक्षों के नेताओं की बैठक के बाद शुरू हुई थी, जिसमें दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डालर तक बढ़ाने के लिए मिशन 500 का लक्ष्य अपनाया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *