पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर सांसद ढुलू महतो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर सांसद ढुलू महतो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

धनबाद: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के निधन पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया। वे धनबाद हाउसिंग कॉलोनी स्थित मन्नान मल्लिक के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

सांसद ढुलू महतो ने इस दौरान शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

“सादगीपूर्ण और सर्वस्वीकार्य जननेता थे मन्नान मल्लिक”

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि मन्नान मल्लिक राजनीति के एक सादगीपूर्ण, मृदुभाषी, मिलनसार और सर्वस्वीकार्य व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे और जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक का अनुभव, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

कोयलांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

ढुलू महतो ने कहा कि मन्नान मल्लिक का निधन कोयलांचल की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *