धनबाद: धनबाद नगर निगम ने नगर क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की नियमित जांच और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में निगम की टीम ने माधुरी पैलेस परिसर स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर ट्रेड लाइसेंस की जांच की।
जांच के दौरान कई दुकानदारों द्वारा ट्रेड लाइसेंस संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर नगर निगम ने संबंधित दुकानदारों पर कुल ₹10,000 का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर ट्रेड लाइसेंस बनवाने अथवा उसका नवीकरण कराने का निर्देश दिया गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के व्यापार संचालन नियमों के विरुद्ध है। इसलिए सभी व्यवसायियों को समय पर ट्रेड लाइसेंस बनवाने और उसका नियमित नवीकरण कराने की सलाह दी गई है।
धनबाद नगर निगम ने कहा कि नगर क्षेत्र में भविष्य में भी इस तरह का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे व्यापारिक गतिविधियों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।

