धनबाद: ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन (पोस्टमैन एवं एमटीएस), झारखंड सर्किल की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को धनबाद के बेकारबांध स्थित एप्पल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए परिमंडलीय अध्यक्ष लाल यशवंत नाथ सहदेव ने कहा कि राज्यस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करना था। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।
कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में सदस्यता अभियान, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए केंद्रीय कमेटी के समक्ष भेजा जाएगा।
कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन प्रतिबद्ध
परिमंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भविष्य में भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

