होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, नए समुद्री मार्ग पर हो रही चर्चा

होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, नए समुद्री मार्ग पर हो रही चर्चा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है।

नए समुद्री मार्ग पर हो रही चर्चा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत का मकसद जलडमरूमध्य को बंद या फिर से खोलना नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान और ओमान ‘ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम’ के तहत जहाजों के लिए एक नया समुद्री रास्ता तय करने पर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य समुद्री यातायात को सुरक्षित बनाना और दोनों देशों के हितों की रक्षा करना है।

सुरक्षा को लेकर भी ईरान सतर्क

वहीं, ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री सैयद माजिद एब्न अल-रेजा ने कहा कि देश किसी भी बाहरी खतरे को गंभीरता से लेता है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी धमकी को सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं मानता और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

अल-रेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हम न तो हैरान होंगे और न ही चुपचाप बैठे रहेंगे. हम धमकियों का इस्तेमाल अपनी तैयारी बढ़ाने, अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और अपनी ताकत बढ़ाने के आधार के तौर पर करते हैं.’ यह बात उन्होंने तब कही जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे ईरान पर नए हमले न करने पर सहमत हो गए हैं.

तेहरान की पकड़ होर्मुज पर मजबूत

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त हमले किए जाने के बाद तेहरान ने जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अमेरिकी सेना ने पिछले महीने ईरानी ठिकानों पर कई बार हमले किए.

उनका कहना था कि ये हमले जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरान के किए गए हमलों के जवाब में थे और इनका मकसद “व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को कम करना” था. इसके जवाब में ईरान ने इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सुविधाओं को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *