CJP की होगी अहम बैठक, भविष्य की रणनीति पर करेंगे मंथन

CJP की होगी अहम बैठक, भविष्य की रणनीति पर करेंगे मंथन

NEET 2026 पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने तक प्रदर्शन करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपने अगले कदम की तैयारी में जुट गई है।

पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके आने वाले दिनों में संगठन के कोर मेंबर्स के साथ एक अहम बैठक करेंगे। यह बैठक 5 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित उनके आवास पर होगी।

भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि इस बैठक में CJP के आगे के एजेंडे और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन के अगले आंदोलनों और योजनाओं पर भी फैसला लिया जा सकता है।

कार्यकर्ताओं को दिया गया आराम का समय

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और वालंटियर्स से कहा गया है कि वे कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएं। इसके बाद संगठन फिर से अपनी गतिविधियां शुरू करेगा।

पंजाब पेपर लीक पर भी जल्द फैसला

अभिजीत दीपके ने पहले कहा था कि पंजाब पेपर लीक मामले पर भी पार्टी जल्द अपना रुख साफ करेगी। उन्होंने बताया था कि इस मुद्दे को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है और जल्द ही आगे की योजना का ऐलान किया जाएगा।

दीपके की पीएम मोदी से माफी की मांग

वहीं, 20 जुलाई, 2026 को सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लड़कियों से माफी मांगेंगे, जिनकी 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बेरहमी से पिटाई की थी. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *