रांची में छात्रों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और मशाल जुलूस जारी

रांची में छात्रों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और मशाल जुलूस जारी

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुट रहे हैं। सरकार पर दबाव बनाने के लिए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

रविवार को भी JPSC और JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले छात्रों का धरना जारी रहा। शाम के समय छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला। कई छात्र अपने शरीर पर बैनर और पोस्टर लगाकर भी प्रदर्शन करते नजर आए।

छात्रों की क्या हैं मांगें?

छात्रों ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन परीक्षाओं पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, उन्हें तुरंत रद्द किया जाए। इसके अलावा छात्रों ने पेपर लीक मामले, TDPL कंपनी और अभय तिवारी से जुड़े सभी मामलों की CBI से निष्पक्ष जांच कराने और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की है।

छात्रों के सत्याग्रह के नौवें दिन अनशन
जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्रों के सत्याग्रह के नौवें दिन अनशन भी शुरू हो गया. छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

देवेंद्र ने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी, जेएसएससी व सीजीएल की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर यह भूख हड़ताल है.

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी विवादित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुए एक माह बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. इससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्र हितों पर राज्य सरकार की मंशा में खोट है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *