बिहार में चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

बिहार में चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और इंजन से लगी एक बोगी तक पहुंच गई।

स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जांच में जुटे रेलवे अधिकारी

फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। रेलवे और पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

इस मामले पर असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “हमें सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की सूचना मिली और हम तुरंत सहरसा से दो वॉटर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे. हम सुबह 5 बजे करीब सहरसा से निकले और तब से आग बुझाने में लगे हुए हैं.”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *