सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने क्षेत्र को दी विकास योजनाओं की सौगात; तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास और जन-सुविधाओं का किया उद्घाटन…

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने क्षेत्र को दी विकास योजनाओं की सौगात; तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास और जन-सुविधाओं का किया उद्घाटन…


सिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय चंद्रदेव महतो जी आज पूरे दिन क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास करने के साथ-साथ कई जन-सुविधाओं का लोकार्पण भी किया।

तालाब जीर्णोद्धार से जल संचय को मिलेगा बल:
विधायक महतो ने बलियापुर के दुधिया सहिस टोला स्थित मड़ई तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना का निर्माण डीएमटी (DMF) फंड से कराया जाएगा। मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया और तालाबों के कायाकल्प का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है और रुके हुए सभी अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता:
छऊ नृत्य का शुभारंभ: बरवाआड्डा के बड़ा जमुआ में चड़क पूजा के पावन अवसर पर विधायक ने पारंपरिक छऊ नृत्य का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं।
हरि कीर्तन में उपस्थिति: विधायक दुधिया हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित ‘हरि कीर्तन कुंज भंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
जन-सुविधाओं का विस्तार:
हाई मास्क लाइट: विधायक द्वारा ढांगी शिव मंदिर प्रांगण में हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया गया, जिससे मंदिर परिसर और आस-पास का क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठेगा।
पनशाला (प्याऊ) की शुरुआत: बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए विधायक ने दुधिया मोड़ पर पनशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस चिलचिलाती धूप में आम लोगों को राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

मौके पर उपस्थित गणमान्य:
कार्यक्रमों के दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य उषा महतो, मुखिया उत्तम चौबे, उप मुखिया प्रतिनिधि अख्तर अंसारी, अधर सहिस, प्रदीप उपाध्याय, अजय सहिस, दीवाकर सहिस, लालमोहन मुखी, अजय मुखी, रंजीत मसली, हेमंत सहिस, शंकर सहिस, काली पद मिठारी, राजीव कुमार पाठक, सुमन मिश्रा, अरमान अंसारी सहित सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *